{"_id":"5e80cff68ebc3e76876a236d","slug":"delhi-faridabad-border-seel-faridabad-news-noi501844372","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर सील, घर से निकले लोगों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर सील, घर से निकले लोगों को लौटाया
विज्ञापन
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर सील, लोगों को लौटाया
फरीदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के पांचवें दिन रविवार को काफी संख्या में प्रवासी लोग अपना सामान बांध दिल्ली व फरीदाबाद से निकल पड़े। इन लोगों को दिल्ली व फरीदाबाद की सीमा पर रोक कर वापस लौटा दिया गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वह जहां हैं, वहीं रहें। घर से निकलने पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बॉर्डर पर अर्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इसके बाद भी लोग गलियों के रास्ते निकल कर मालवाहक वाहनों में भर कर अपने घर की तरफ निकल गए।
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को जैसे ही पता चला कि आनंद विहार से बसें यूपी के लिए चलनी शुरू हुई है, लोग अपना सामान बांध कर परिवार के साथ पैदल ही आनंद विहार के लिए निकल पड़े। इसी तरह के कुछ हालात बदरपुर से सटे फरीदाबाद में देखने को मिला। आनंद विहार में लोगों की भीड़ को देखते हुए लोगों को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई।
लोग पुलिस की नजरों से बचकर गुपचुप तरीके से काफी संख्या में बल्लभगढ़, होडल, पलवल, आगरा, कानपुर व बिहार के लिए निकल गए। इस दौरान हाईवे पर प्रवासी ट्रकों व कैंटर में लोग लिफ्ट लेकर अपने गंतव्य की तरफ जाते दिखाई दिखे। हालांकि कुछ स्थानों पर फरीदाबाद पुलिस ने भी पैदल जाने वाले लोगों के लिए भी गाड़ी की व्यवस्था कर आगे भेजा। इस दौरान महिलाएं व बच्चों के साथ निकले लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
कौशांबी भेजी हरियाणा रोडवेज की बसें
सरकार ने कौशांबी बॉर्डर पर हरियाणा रोडवेज की 65 बसों को भेजा है। ये बसें वहां से लोगों को लेकर लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में जा रही है। शनिवार रात को 20 और रविवार को 45 बसें भेजी गई हैं। इस दौरान यात्रियों से कोई किराया भी नहीं लिया जा रहा है।
अजरौंदा पर खराब हुई बस तो लगाया धक्का
अजरौंदा चौक पर बदरपुर से प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही एक बस खराब हो गई। बाद में पता चला कि बस की बैटरी पूरी तरह से डाउन हो चुकी है। ऐसे में वह सेल्फ लगाने के बाद भी स्टार्ट नहीं हो रही है। इस पर चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रवासी मजदूरों ने धक्का लगाकर बस को स्टार्ट कराया। इसके बाद ही बस आगे रवाना हो सकी।