फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Debris will be disposed of in Khori only

खोरी गांव के मलबे को खोरी में ही होगा निस्तारण

Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Debris will be disposed of in Khori only
फरीदाबाद। खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई के डेढ़ माह बाद नगर निगम ने मलबा उठाने की तैयारी की है। इसके लिए निगम की ओर से खोरी में ही मलबा निस्तारण प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए निगम की ओर एक निजी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद नगर निगम ने खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद मलबा उठाने के लिए एक निजी एजेंसी नियुक्त की है। निगम ने पहले योजना बनाई थी कि निजी एजेंसी खोरी से मलबा उठाएगी और इस मलबे का निस्तारण सीही गांव के पास निगम की जमीन पर किया जाएगा। इस दौरान ट्रांसपोर्ट पर आने वाला खर्च निगम वहन करेगा।
विज्ञापन

निगम ने अब इस योजना में बदलाव किया है। बृहस्पतिवार को हुई अधिकारियों की बैठक में खोरी गांव में ही मलबा निस्तारण की योजना बनाई गई है। इस संबंध में नगर निगम के मुख्य अभियंता रामजी लाल का कहना है कि दो से तीन दिन में दिन में खोरी में प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे ट्रांसपोर्ट पर आने वाला खर्च बचेगा, साथ ही जल्द मलबे का निस्तारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed