फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Dead body was hanged after killing, sentenced to ten years

हत्या कर फंदे से लटकाया था शव, दस साल की सजा

Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body was hanged after killing, sentenced to ten years
फरीदाबाद। जिला अदालत ने एक 22 साल को युवक को पत्नी की हत्या के जुर्म में दस साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था। मृतका के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की अदालत ने विवाहिता के पति को सजा सुनाई।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके भाई राकेश की बेटी इंद्रप्रभा का विवाह 25 फरवरी 2012 को आदर्श नगर निवासी करनेल सिंह के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग इंद्रप्रभा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। 15 दिसंबर 2018 को सूचना मिली थी कि इंद्रप्रभा की मौत हो गई है। मौके पर देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्याया धीश डॉ. पंकज की अदालत ने दोषी करनेल सिंह को दस साल कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने सबूतों के अभाव में सास, ससुर और देवर को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed