फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Daughter in law held elderly woman hostage and beat her

बहू की बर्बरता: बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर पीटा, 15 मिनट तक ढाए जुल्म, बस इतनी-सी बात पर हिंसक हुई महिला

Mon, 22 Jun 2026 11:06 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 22 Jun 2026 11:06 PM IST
सार

बुजुर्ग राजवती ने बहू अंजू ठाकुर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 21 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Daughter in law held elderly woman hostage and beat her
बहू ने बुजुर्ग से की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में रहने वाली बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू पर घर के सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई की तारें काटने के बाद बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना मुजेसर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

राजवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं और रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ित हैं। बहू अंजू ठाकुर 13 मई से घर में रह रही है। महिला का आरोप है कि बहू अक्सर उनके साथ विवाद करती है। सुरक्षा के लिए उन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे। शिकायत के अनुसार 18 जून की रात वह अपनी बेटी के घर सोने चली गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 जून की सुबह करीब नौ बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि सीसीटीवी कैमरों और वाई-फाई की तारें कई जगह से कटी हुई थीं। आरोप है कि इसके बाद अंजू ठाकुर उनके कमरे में आई, अंदर से कुंडी लगा ली और उनके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि करीब 15 मिनट तक उन्हें कमरे में बंधक बनाकर रखा गया व उनकी बेटी और दामाद को झूठे मामले में फंसाने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

घटना के बाद महिला की बेटी ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस को प्रस्तुत मेडिकल रिपोर्ट में महिला के पैर, घुटने, हाथ और कमर में दर्द की शिकायत दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की कटी हुई तारों का निरीक्षण किया और उनके फोटो भी लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच में शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत 21 जून को अंजू ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed