{"_id":"64ecc79c3c2729ffba0c4b76","slug":"crowd-in-the-temples-on-the-last-monday-of-sawan-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12304-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सावन के आखिरी सोमवार के दिन मंदिरों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सावन के आखिरी सोमवार के दिन मंदिरों में रही भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सावन के आखिरी सोमवार के दिन जिले के सभी मंदिराें में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। इस बार सावन में चार नहीं बल्कि आठ सोमवार पड़े। सुबह 4 बजे से शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर आखिरी सोमवार पर सेक्टर 7 सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
भगवान शिव को सावन का सोमवार विशेष रूप से प्रिय है। एनआईटी-5 नंबर स्थित तत्कालेश्वर मंदिर के पंडित मनोज कौशिक ने बताया कि सावन में भगवान शिव का गंगाजल व पंचामृत से अभिषेक करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरे, आक के फूल से पूजन करने का प्रावधान भी है। इसके अलावा पांच तरह के जो अमृत बताए गए हैं, उनमें दूध, दही, शहद, घी व शक्कर शामिल होते हैं। पंचामृत से भगवान की पूजा विशेष लाभदायक होती है। सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त मंगलवार के दिन मंगला गौरी का व्रत पूजन किया जाएगा। वहीं 30 अगस्त बुधवार को रक्षाबंधन, श्रावणी उपाकर्म एवं कोकिला व्रत की पूर्णता होने से यह दिन विशेष महत्वपूर्ण होगा। 31 अगस्त को सावन माह का समापन हो जाएगा।
-- -- -
भंडारे का किया आयोजन
सेक्टर 7ए सीनियर सिटीजन फोरम द्वारा सावन के आखिरी सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रधान यशपाल दत्त, कृपा शर्मा, पार्षद तलवार सिंह, आशा दत्त, बलजीत डागर, अर्जुन और करण सिंह ने बताया कि हर साल वह सावन के आखिरी सोमवार को भंडारे का आयोजन करते हैं। उनके द्वारा आलू की सब्जी, पूरी और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें सेक्टर के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं जिले के विभिन्न मंदिरों में भी एनजीओ और लोगों के द्वारा भंडारा लगाया गया।