दो बहनों को चाकू मार कर युवक ने किया एसिड पीने का प्रयास, एक लड़की गंभीर
- चाकू व लोहे के पाइप से किया हमला
- गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर धुना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवला महाराजपुर में रहने वाले पंकज ने पड़ोसी इजहार के घर में घुस कर उसकी दो बेटियों तबस्सुम (20) और तरन्नुम (17) पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला कर दिया।
हमले में लहूलुहान दोनों बहनों के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। परिजनों ने दोनों बहनों को बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की खबर फैलने पर पीड़ित परिवार के पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ कर पीट दिया।
गुस्साए पंकज ने एसिड पीने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर सूरजकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और पंकज को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल चेकअप कराया। युवक ने दोनों बहनों पर हमला क्यों किया, पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है।
इजहार ने बताया कि दोनों बेटियां एक निजी स्कूल में टीचर हैं। दोपहर 12 बजे छुट्टी होने के बाद दोनों घर लौटी थीं। बड़ी बेटी घर में खाना बना रही थी, जबकि तरन्नुम झाड़ू पोंछा कर रही थी।
इसी दौरान हमलावर अंदर घुस आया और चाकू व पाइप से दोनों पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी ने शराब और बीयर की खाली बोतलें उनके घर में फेंकी थीं, उन्होंने इसकी शिकायत मकान मालिक से की थी।
आरोप है कि अक्सर कोई उनके साथ इस तरह की हरकत करता रहता है। पंकज ने हमला क्यों किया, पीड़ित परिवार के सदस्य भी नहीं बता सके। एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।