{"_id":"573490f04f1c1be24c919e7c","slug":"woman-smuggler-arrested-for-suppling-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":" पति की मौत के बाद महिला बनी गांजा तस्कर, दिल्ली की झुग्गियों में करती है सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की मौत के बाद महिला बनी गांजा तस्कर, दिल्ली की झुग्गियों में करती है सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 13 May 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में महिला तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने अलग-अलग ट्रेनों में छापेमारी कर गांजे की तस्करी में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जीआरपी ने दोनों के खिलाफ नशा निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात जीआरपी की टीम ओल्ड रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की जांच कर रही थी। रात 7:40 बजे छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। टीम जब कोच नंबर दो की जांच कर रही थी, तब दो भरे हुए बोरे नजर आए। उस पर बैठे सलीम सरदार उर्फ बबलू को जीआरपी ने हिरासत में लेकर बोरे को उतरवा लिया।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर दोनों बोरो में से 36 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसने बोरे में गांजे को कपड़ों के बीच ढक रखा था। सलीम पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी एक टीम ने उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच की। संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसके कब्जे से बैग में रखा 12 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
महिला की पहचान चांदनी निवासी कासिम विहार खजूरी खास दिल्ली के रूप में हुई है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पति भूरा की मौत के बाद चांदनी इस धंधे में शामिल हो गई। वह गांजे की तस्करी कर परिवार चलाती है। यह तस्कर रायपुर और पश्चिम बंगाल से गांजा लेकर दिल्ली की झुग्गियों में सप्लाई करते हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।