फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   woman complaint rape and dowry harassment against husband

महिला ने पति के खिलाफ कराया दुष्कर्म व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Wed, 18 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 18 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
woman complaint rape and dowry harassment against husband

प्रेम विवाह के बाद ससुराल पहुंची युवती को दो माह में ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, यहां तक कि पति ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने सराय ख्वाजा थाने में पति सहित ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसने पल्ला क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से मार्च 2016 को अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के बाद ही पति, सास, ससुर जेठ और चचिया ससुर ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ससुराली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगे तो पति ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंप दी गई है, जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य महिला ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सराय ख्वाजा थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह जून 2012 में अजय नगर निवासी युवक से हुआ था।


विवाह के बाद से ही सास, ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं जबकि पति के कुछ रिश्तेदार उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का प्रयास करते हैं। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि केस दर्ज कर ससुरालियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed