{"_id":"586a461a4f1c1b03521585ed","slug":"prisoner-died-in-neemka-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीमका जेल में आपराधिक केस में विचाराधीन बंदी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीमका जेल में आपराधिक केस में विचाराधीन बंदी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपराधिक केस में विचाराधीन बंदी तौफीक की सोमवार सुबह नीमका जेल में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मौत की सूचना बंदी के परिजनों को देने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
तौफीक पलवल के आलीमेव गांव का रहने वाला था। एक आपराधिक केस में पकड़े जाने के बाद उसे गुरुग्राम जेल में रखा गया था। 11 अप्रैल को उसे नीमका जेल ट्रांसफर किया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे तौफीक की तबीयत अचानक खराब हो गई।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर अधिकारियों ने उसे इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीमका जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि मौत के कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
बंदी होने की वजह से पोस्टमार्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि तौफीक की मौत हृदयगति रुकने की वजह से हुई होगी।