फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pooja tiwari case crime experts reconstructed scene

पत्रकार मौत मामला : क्राइम सीन एक्सपर्ट ने खंगाला घटनास्थल

Sun, 08 May 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 08 May 2016 06:25 PM IST
सार

  • शराब की बोतलें और गिलास आदि सामान जांच के लिए कब्जे में लिया
  • घटनास्थल की नापजोख कर खाका तैयार किया, टीम तीन घंटे तक रुकी

विज्ञापन
pooja tiwari case crime experts reconstructed scene
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार पूजा की मौत खुद कूदने से हुई थी या उसे फेंका गया था, इसकी जांच करने के लिए रविवार को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) मधुबन से सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर सीन ऑफ क्राइम विनोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया।

विज्ञापन


सद्भावना अपार्टमेंट के कमरा नंबर 509 का निरीक्षण कर वहां से मिली शराब की बोतलें और गिलास आदि सामान जांच के लिए कब्जे में लिया और घटनास्थल की नापजोख कर खाका तैयार किया। टीम करीब तीन घंटे तक घटनास्थल पर रुकी।
विज्ञापन


एफएसएल एक्सपर्ट वीके सिंह एसीपी बल्लभगढ़ गजेंद्र सिंह, एसएचओ सूरजकुंड राजेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ करीब सवा बारह बजे सेक्टर-46, सद्भावना अपार्टमेंट स्थित पूजा के फ्लैट पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट लेने के लिए शराब की बोतलों को सुरक्षित रख लिया गया

pooja tiwari case crime experts reconstructed scene

सूत्रों के मुताबिक, टीम को फ्लैट में से शराब (सिग्नेचर ब्रांड) की दो खाली बोतल, 100 पाइपर की खाली बोतल, ओल्ड मॉंक की आधी खाली बोतल और गिलास बरामद हुए। फिंगर प्रिंट लेने के लिए इन सभी बोतलों को सुरक्षित रख लिया गया। 

टीम के साथ आए इंस्पेक्टर अमित से घटना वाली रात में कौन कहां था और कैसे क्या हुआ, इसकी जानकारी ली गई। अमित ने जैसा बताया उसके आधार पर एक्सपर्ट ने घटनास्थल की नापजोख की। पूजा जिस बालकनी की ग्रिल से लटक कर नीचे गिरी थी उसका भी गहन निरीक्षण किया गया।

करीब तीन घंटे तक सबूत जुटाने के बाद टीम रवाना हो गई

pooja tiwari case crime experts reconstructed scene

टीम ने फ्लैट नंबर 309 की बालकनी में बंधी रस्सी की लंबाई चौड़ाई नापी और इसके बाद जमीन पर पूजा का शव जहां मिला था, उसकी भी नापजोख की गई। करीब तीन घंटे तक सबूत जुटाने के बाद टीम रवाना हो गई।

एसीपी बल्लभगढ़ गजेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या या आत्महत्या इन दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है, जांच के लिए क्राइम सीन एक्सपर्ट को बुलाया गया है। एक्सपर्ट वीके सिंह ने बताया कि घटना 2 मई की है, जबकि जांच के लिए उन्हें 8 मई को बुलाया गया है।

 

जांच के लिए जरूरी सभी नापजोख के अलावा सामान रख लिया गया है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और यहां तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर परिणाम तय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed