फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   national highways not safe: man looted by autodriver and friends

नेशनल हाईवे नहीं सुरक्षित: युवक को ऑटो चालक और साथियों ने लूटा

Sat, 21 May 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 21 May 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
national highways not safe: man looted by autodriver and friends
- फोटो : अमर उजाला

बदमाश अब ऑटो चालक बनकर लोगों को लूट रहे हैं। बुधवार देर रात दिल्ली वापस जाने के लिए ऑटो पर सवार हुए ओखला निवासी कौशल सिंह को ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने चाकू से जख्मी कर लूट लिया। नेशनल हाईवे-2 पर एनएचपीसी चौक के पास लूटपाट करने के बाद बदमाश ऑटो लेकर फरार हो गए। कौशल सिंह की शिकायत पर सराय ख्वाजा पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


कौशल ङ्क्षसह के मुताबिक वह दिल्ली स्थित पार्सल सर्विसेज लिमिटेड में काम करते हैं। वह किसी बुधवार को किसी काम से अजरौंदा आए थे। काम समाप्त होने पर रात करीब साढ़े बारह बजे वह दिल्ली के लिए वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


अजरौंदा चौक वह बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए एक ऑटो पर बैठे। ऑटो में दो सवारियां पहले से ही बैठी थीं। इन लोगों ने उन्हें बीच में बैठा लिया। चालक ने एनएचपीसी चौक से आगे निकलकर थोड़ी दूर पर ऑटो रोक दिया। इस बीच साथ में बैठे एक बदमाश में छुरा निकाल कर उनकी गर्दन पर रख दिया और शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बदमाश ने उसकी जेब से पर्स, 12,500 रुपये, दो मोबाइल फोन निकाल लिए। कौशल ने विरोध किया तो बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। बचाव में चाकू उनके हाथ में लगा और वह लहूलुहान हो गए। बदमाश उन्हें धक्का दे ऑटो लेकर फरार हो गए।


उधर से गुजर रहे एक कार चालक ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा तो पास ही स्थित एक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कौशल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि हर एक एंगल पर जांच की जा रही है, फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed