{"_id":"5729ee3f4f1c1bfa525ce512","slug":"man-committs-suicide-by-eating-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 05 May 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या
बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में रहने वाले एक युवक ने बेराजगारी से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी श्यामलाल का 22 साल का बेटा लोकेश काफी समय से बेरोजगार चल रहा था। उसने रोजगार के लिए कई जगह तलाश भी की, मगर उसे रोजगार नहीं मिल सका। इस वजह से वह दुखी रहता था।
विज्ञापन
मंगलवार रात को लोकेश ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस पर उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। एसएचओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि इस मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन