{"_id":"572ec7894f1c1bdb125cd330","slug":"engineer-committed-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी, अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर ने फांसी लगाकर जान दी, अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 May 2016 02:10 PM IST
सार
- बुआ के बंद पड़े फ्लैट पर लटका मिला शव, अंग्रेजी में लिखा सुइसाइड नोट बरामद
- मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, परिजनों से पूछताछ कर पुलिस कर रही छानबीन
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा इलाके में एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त कपिल यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस को कपिल के पास से अंग्रेजी में लिखा एक सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
शाहदरा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि संभवत: डिप्रेशन की वजह से कपिल ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कपिल अपने परिवार के साथ गंगा विहार, गोकलपुरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। कपिल गुुड़गांव की एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता कृष्ण यादव भी प्राइवेट नौकरी करते हैं। अक्सर कपिल अपनी बुआ के बंद पड़े फ्लैट जी-158, शाहदरा में आ जाया करता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को कपिल घर से निकल गया। परिजन उसकी तलाश करते रहे। इस बीच परिवार जब शुक्रवार को शाहदरा स्थित फ्लैट पर पहुंचा तो वहां पर कपिल ने पंखे से लटककर फांसी लगाई हुई थी। परिवार को कपिल के पास से एक सुइसाइड नोट बरामद हुआ।
नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था। साथ ही उसने परिवार से यह कदम उठाने के लिए माफी भी मांगी थी। पुलिस परिवार से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।