फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रोडवेज कर्मचारी पर हमला

रोडवेज कर्मचारी पर हमला

Thu, 01 Nov 2018 07:12 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी पर हमला
रोडवेज कर्मचारी पर हमला
विज्ञापन


फरीदाबाद। रोडवेज वर्कशॉप में वाशरमैन मनोज कुमार को बृहस्पतिवार सुबह घायल हालत में बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके गुप्तांग में चोट के निशान थे और रक्तस्राव हो रहा था। मनोज ने दो साथी कर्मचारियों पर हमला करवाने की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के चार बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्हें रोक कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें कुछ सुंघा कर बेहोश कर दिया। जब होश आया तो गुप्तांग में तेज दर्द महसूस किया। उससे खून बह रहा था। लोगों ने उसे बीके सिविल अस्पताल पहुंचाया। मनोज का आरोप है कि उसके सहकर्मियों ने ही यह हमला करवाया है। 2016 में उसने रोडवेज में भ्रष्टाचार का मामला खोला था। यह केस न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इन्हीं सहकर्मियों ने हमला करवाया। बीके सिविल अस्पताल के ईएमओ डॉ. सदन ने बताया कि मनोज के गुप्तांग पर कट के निशान पाए गए हैं। उसे कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे। आदर्श नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मित्रपाल ने बताया कि मनोज ने दो सहकर्मियों पर हमला करवाने का शक जाहिर किया है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed