{"_id":"5ba3da29867a557eab5acd7c","slug":"91537464873-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंग रेप कांड के चारों आरोपी गिरफ्तार, तीन भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंग रेप कांड के चारों आरोपी गिरफ्तार, तीन भेजे जेल
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। आईएमटी के पास नहर किनारे युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार तड़के पकड़ा गया, जबकि चौथा आरोपी शाम को पुलिस की गिरफ्त में आया है। पुलिस ने पहले गिरफ्तार तीनों आरोपियों को दोपहर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें शिनाख्त परेड करवाने के लिए जिला जेल नीमका भेज दिया गया। शुक्रवार शाम को पुलिस आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाएगी। पुलिस की माने तो वारदात के समय चारों आरोपियों ने शराब पी रखी थी।
सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के एक अंतर्गत एक सेक्टर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती मंगलवार रात को खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसका सहकर्मी वहां मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे। दोनों बातें करते हुए मोटरसाइकिल पर आईएमटी की तरफ घूमने निकल गए। इस दौरान वहां चार युवक आ गए और उन्होंने युवती के सहकर्मी के साथ मारपीट कर उसे बंधक बना लिया। आरोपी युवती को झाड़ियों में खींच ले गए और उसके साथ चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। रेवाड़ी में मेधावी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश में मचे बवाल को देखते हुए पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने मामले की जांच के एसआईटी गठित कर सात टीमों को लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में तड़के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्रर ने यह कहते हुए आरोपियों का नाम का खुलासा नहीं किया कि शुक्रवार को उनकी शिनाख्त परेड़ से पहले कोई पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
पुलिस ने दोपहर को तीनों आरोपियों को साक्षी सैनी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें शिनाख्त परेड करवाने के लिए नीमका जेल भेज दिया गया। वहीं शाम को पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
युवती के सहकर्मी को मिली क्लीनचिट
पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना के बाद युवती के परिजनों ने उसके सहकर्मी पर भी शक जताया था। इस पर उसका नाम भी एफआईआर में दर्ज किया गया था। मगर 164 के बयान में युवती ने उसका नाम नहीं लिया। इसके अलावा पुलिस पूछताछ में और बृहस्पतिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद साफ हो गया कि युवती के सहकर्मी का इस मामले में कोई रोल नहीं है। ऐसे में पुलिस ने उसे क्लीनचिट दे दी है।
चोरी के मामले में पहले पकड़े जा चुके हैं आरोपी
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी बाईपास रोड के आसपास चोरी व झपटमारी की वारदात में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके खिलाफ सेक्टर-सात थाना और शहर बल्लभगढ़ थाने में मामले दर्ज हैं और इनमें वह पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। चारों दोस्त हैं और बेरोजगार हैं। इनके उम्र 25 साल से कम है। पुलिस उनका रिकार्ड खंगालने में जुटी है।
आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट
अदालत में पेश करने से पहले पुलिस तड़के गिरफ्तार हुए आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए बीके सिविल अस्पताल लेकर आई थी। इस दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के डीएनए जांच करवाने के लिए भी कहा, जिस पर आरोपियों के खून सहित अन्य सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए लैब में भिजवाया जाएगा।