{"_id":"5aeda5ab4f1c1b320a8b8424","slug":"91525523883-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्ज ी कॉल सेंटर पर छापा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्ज ी कॉल सेंटर पर छापा, चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 05 May 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी कॉल सेंटर पर छापा, चार आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। नौकरी के लिए एक ऑनलाइन जॉब साइट से डाटा चोरी कर आवेदकों से रजिस्ट्रेशन के बहाने धोखाधड़ी करने के चार आरोपियों को पुलिस के साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। चारों सेक्टर-16 अनाज मंडी में दुकान लेकर वहां फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। ऑनलाइन जॉब साइट से बेरोजगार युवकों का डाटा चोरी कर उन्हें एयरलाइंस और बड़े-बड़े होटलों में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने कॉल सेंटर में लगे लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम व कई मॉडम बरामद किए हैं।
पुलिस के साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को सूचना मिली थी कि सेक्टर-16 अनाज मंडी में नौकरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाला एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इस सूचना के आधार पर साइबर सेल में तैनात एएसआई बाबू राम ने छापा मारा। वहां से सेक्टर-16 निवासी नवीन, अनखीर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंकज, सुभाष नगर दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी व कादीपुर, दिल्ली निवासी धीरज मेहता को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि ऑनलाइन जॉब साइट से डाटा चोरी करके लोगों को फोन करते थे और उन्हें एयरलाइंस या फिर बड़े होटलों में नौकरी दिलवाने का झांसा देते थे। पीड़ित को अपनी बातों में उलझाकर उनसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम और फिर दस्तावेज के सत्यापन, ऑफर लेटर, सिक्योरिटी, प्रशिक्षण आदि के बहाने अपने खातों में पैसे मंगवाते थे और बाद में पीड़ितों के फोन उठाने बंद कर देते थे या फिर नंबर बंद कर देते थे।
दक्षिण भारतीयों को बनाते थे निशाना
पुलिस से बचने के लिए आरोपी दक्षिण भारतीय बेरोजगार युवाओं को अपना निशाना बनाते थे ताकि कोई किसी तरह की शिकायत भी करे तो पुलिस इन तक नहीं पहुंच पाए। साथ ही दूर दराज के युवाओं से ऑनलाइन इंटरव्यू, दस्तावेज का सत्यापन, प्रशिक्षण आदि के नाम पर रुपये वसूले जाते थे।
विज्ञापन
जेट एयरलाइंस का लोगो करते थे इस्तेमाल
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने जेट एयरलाइंस के नाम से एक डोमेन खरीद कर उस पर व्यवसायिक ई-मेल आईडी बनाई हुई थी। लोगों को धोखा देने के लिए उसी मेल आईडी का प्रयोग किया जाता था। इतना ही नहीं ये लोग उस पर जेट एयरलाइंस का लोगो भी इस्तेमाल करते थे।
पहले कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं आरोपी
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आरोपी पहले दिल्ली व पंचकुला में कॉल सेंटरों में काम कर चुके हैं। वहां से नौकरी छोड़ने के बाद गिरोह के मास्टर माइंड नवीन ने सभी को मिलाकर फर्जी कॉल सेंटर तैयार किया और लोगों से धोखाधड़ी शुरू कर दी। नवीन पुलिस रिमांड पर है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी एमबीए किए हुए हैं।