फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

Thu, 22 Mar 2018 06:07 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन

फरीदाबाद। एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही युवती के साथ आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने उस पर शादी का दबाव डाला तो युवक ने पहले से शादीशुदा होने की बात कह कर इंकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत दिल्ली के बिंदापुर थाने में दी, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे कोतवाली थाने में भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी पहचान गढ़खेड़ा निवासी जगमोहन से हुई थी। दोनों व्हाट्सएप पर आपस में चैट करने लगे। इस दौरान जगमोहन ने उसे प्रपोज किया और शादी का झांसा देकर दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान वह कई बार थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में आए, जहां जगमोहन ने उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाया। जब भी वह उसे शादी के लिए कहती तो वह टाल मटोल करने लगता। युवती के अनुसार उसने उसे कहा कि जून 2018 में वह उसके साथ शादी कर लेगा। कुछ समय पहले जब युवती ने उस पर दोबारा शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो जगमोहन ने उसे खुद को शादी शुदा बताते हुए उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर वह उससे अलग हो गई। युवती ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को दी। दिल्ली पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जीरो एफआईआर फरीदाबाद पुलिस के पास भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed