{"_id":"5b5f4a484f1c1bb15c8b5604","slug":"81532971592-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अशोक हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद। खेड़ी गांव में 10 मई को हुए अशोक हत्याकांड के तीसरे आरोपी हेमराज को क्राइम ब्रांच डीएलएफ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार के मुताबिक हेमराज की मनोज मांगरिया व भाटी गैंग से जानकारी है। अशोक हत्याकांड की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच कर रही है। ऐसे में स्टेट क्राइम ब्रांच को भी हेमराज की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। नवीन कुमार ने बताया कि भाटी गैंग से जुड़े मनोज मांगरिया उसके तीन साथियों को इंस्पेक्टर वरुण ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से चार रायफल व दो कट्टे बरामद हुए थे। इनमें एक लाइसेंसी राइफल हेमराज की थी, जिसे पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो रद्द कर चुके थे। हेमराज के खिलाफ सेंट्रल थाने में 15 जनवरी को दर्ज हुआ था। ब्यूरो