फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   समय से पहले खोल दिए शराब ठेके, चार सेल्समैन गिरफ्तार

समय से पहले खोल दिए शराब ठेके, चार सेल्समैन गिरफ्तार

Sun, 20 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
समय से पहले खोल दिए शराब ठेके, चार सेल्समैन गिरफ्तार

विज्ञापन
समय से पहले खोल दिए शराब ठेके, चार सेल्समैन गिरफ्तार
फरीदाबाद। निर्धारित समय से पहले शराब के ठेके खोलने पर थाना एसजीएम नगर के अंतर्गत तीन नंबर चौकी पुलिस ने चार ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने चारों ठेकों के खिलाफ मामला दर्ज कर वहां मौजूद सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।
तीन नंबर चौकी प्रभारी एसआई जाकिर हुसैन ने बताया कि शनिवार सुबह पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान सुबह करीब 7 बजे मस्जिद चौक पर स्थित शराब का ठेका खुला हुआ था। पुलिस टीम ने ठेके पर मौजूद सेल्समैन सुनील को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस टीम गश्त करते हुए दो-तीन चौक पर पहुंची तो पुलिस टीम को वह ठेका भी खुला हुआ मिला। पुलिस ने वहां भी जांच के बाद पुलिस ने वहां मौजूद सेल्समैन मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि बीके चौक व राहुल कॉलोनी स्थित शराब का ठेका भी खुला हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर वहां पहुंच कर देखा तो दोनों ठेके खुले हुए थे। पुलिस ने बीके चौक स्थित ठेके पर मौजूद देवेंद्र व राहुल कॉलोनी स्थित ठेके पर मौजूद राजू को हिरासत में ले लिया। चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी के अनुसार, शराब के ठेके खोलने का समय सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक है। मगर चारों ठेका संचालक सुबह 7-7.30 बजे ही ठेका खोल कर बैठे थे। इस पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed