{"_id":"5b8ec6ca867a55483c17ecaa","slug":"71536083658-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनहोल में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनहोल में मिला युवक का शव
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मैनहोल में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बल्लभगढ़। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सेक्टर-56 स्थित सीवर मैनहोल से एक युवक का शव बरामद किया है। शव को सीवर में डालकर उसके ऊपर बोरों में पत्थर भरकर उस पर फेंके हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के शव को यहां मैनहोल में डालकर ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
गांव प्रतापगढ़ के पास सेक्टर-56 स्थित एक सीवर मैनहोल से पिछले काफी दिनों से बदबू आने पर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से मैनहोल का ऊपरी हिस्सा हटवाया तो उसमें कई बोरे पड़े दिखाई दिए। पुलिस ने बोरों को निकलवाया तो उसके नीचे से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने पर क्राइम ब्रांच की कई यूनिट मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। सेक्टर-58 थाना प्रभारी नरेंद्र सांगवान ने बताया कि शव करीब एक सप्ताह पुराना है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने पाली गांव निवासी सतीश नामक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया था। परिजनों सतीश की हत्या की आशंका जता रहे थे, मगर पुलिस ने इससे इंकार किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।