{"_id":"5b8d727742c792465d1d426a","slug":"71535996535-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की करंट लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की करंट लगने से मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की करंट लगने से मौत
- व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लोहे के सरिये से घर का बरसाती पाइप साफ कर रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में पल्ला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
एसजीएम नगर निवासी 35 वर्षीय रेणू पत्नी प्रदीप लोहे के सरिया से घर की छत पर लगे बरसाती पाइप को साफ कर रहीं थीं। इसी दौरान नजदीक से निकल रही बिजली की लाइन से लोहे का सरिया टकरा गया और उसमें करंट आ गया। इससे उन्हें करंट लग गया और वहं गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपड़ोस के लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा महिला का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
दूसरी घटना में पल्ला थाना के अंतर्गत रोशन नगर निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद इकरार ने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इसे घरेलू कलह का मामला मान रही है। नवीन नगर पुलिस चौकी ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।