{"_id":"5a06f5554f1c1b0d698badf3","slug":"71510405461-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन से लापता युवक के परिजन भड़के, सड़क जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह दिन से लापता युवक के परिजन भड़के, सड़क जाम कर किया हंगामा
Updated Sat, 11 Nov 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिन से लापता युवक के परिजन भड़के, हंगामा
बल्लभगढ़। दोस्तों के साथ 5 नवंबर को घर से निकले आर्य नगर निवासी गौरव के परिजनों ने पुलिस पर जांच में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को मोहना रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप था कि तीनों दोस्तों ने गौरव की हत्या कर उसका शव आगरा नहर में फेंक दिया, यह बात जानने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर से मिल कर परिजनों ने कार्रवाई करवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसआई जगबीर ने सोमवार तक मामला वर्कआउट करने का आश्वासन दिया।
गौरव की पत्नी ने बताया कि 5 नवंबर की सुबह तीन दोस्त उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे। देर शाम घर नहीं लौटने और गौरव का फोन स्विच ऑफ बताने पर परिजनों को कुछ शक हुआ था। उसके गुम होने की सूचना सिटी थाने में दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने गौरव को तलाश करने में गंभीरता नहीं दिखाई। इस दौरान परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। पता चला कि तीनों युवक गौरव को एक डॉक्टर के यहां दिखाने ले गए थे। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। क्लीनिक के सीसीटीवी कैमरे में कैद यह फुटेज लेकर परिजनों ने गौरव की हत्या की आशंका जताते हुए 8 तारीख को ही पुलिस को सूचना दे दी थी। परिजनों के मुताबिक, पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों युवकों ने हत्या कर गौरव का शव आगरा नहर में फेंकने की बात कुबूल की है। आरोप है कि पुलिस गौरव का शव नहीं निकलवा रही है। मौके पर पहुंची पूर्व मुख्य संसदीय सचिव से परिजनों ने शिकायत की कि पुलिस हत्या के मामले को हादसा दर्शा कर दबाना चाहती है। शारदा राठौर ने परिजनों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक गुमशुदगी को हत्या मेें तरमीम नहीं किया है। शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मौके पर पहुंची सिटी थाने के एसआई जगबीर ने बताया कि पुलिस शव की तलाश में जुटी है। सोमवार तक मामला वर्कआउट कर लिया जाएगा। इस दौरान मोहना रोड पर करीब आधा घंटा तक जाम और प्रदर्शन चलता रहा। पुलिस अधिकारियों के सोमवार तक खुलासा करने के आश्वासन के बाद परिजनों ने सड़क पर खड़े वाहनों को जाने के लिए रास्ता दिया। प्रदर्शन खत्म होने के बाद यातायात दुरुस्त करने में पुलिस को करीब आधा घंटा लगा।
कोट
आर्य नगर निवासी युवक गौरव की गुमशुदगी के मामले मेें उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में तीनों ने दोस्त की हत्या कर शव आगरा नहर में फेंकने की बात कुबूल की है। हत्याकांड में दो और युवक शामिल थे, उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- विष्णु दयाल, डीसीपी बल्लभगढ़