{"_id":"5a05a0164f1c1bf2538bbe8f","slug":"71510318102-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे पर जमीन न देने की रंजिश में पंचायत सदस्य की लाठी डंडों से पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टे पर जमीन न देने की रंजिश में पंचायत सदस्य की लाठी डंडों से पीट कर हत्या
Updated Fri, 10 Nov 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंजिश में पंचायत सदस्य की लाठी डंडों से पीट कर हत्या
बल्लभगढ़। बुवाई के लिए जमीन पट्टे पर न देने की रंजिश में गांव मछगर के पंचायत सदस्य (पंच) की गांव बुखारपुर में लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका शव ट्यूबवेल के लिए बनाए गए कमरे में सूखे हुए कुएं में फेंक बाहर से ताला लगा दिया था। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने शव कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मछगर निवासी पंच प्रवेश व उनके भाई राकेश ने करीब छह माह पहले गांव बुखारपुर में एक एकड़ जमीन खेती के लिए खरीदी थी। राकेश के अनुसार उनके खेते के साथ ही नेकपाल के खेत लगते हैं। नेकपाल ने उनसे वह जमीन बुवाई के लिए पट्टे पर मांगी थी। मगर उन्होंने जमीन देने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि वे खुद बुवाई करेंगे। राकेश का आरोप है कि इसको लेकर नेकपाल उनसे रंजिश रखने लगा था। आरोप है कि उसने एक-दो बार उनको धमकी भी दी थी। बुवाई के बाद अब जब खेत में पानी लगाने का समय आया तो नेकपाल का ट्यूबवेल उनके खेत के साथ लगा हुआ था। उन लोगों ने नेकपाल से पानी देने की बात की थी, मगर नेकपाल ने मना कर दिया। इस पर उन्होंने खेत के दूसरी तरफ लगे प्रवीन के ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए पानी लिया था। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे प्रवेश खेतों पर पानी लगाने आ गया था। शाम करीब सात-आठ बजे तक भी जब प्रवीन वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करना चाहा, मगर फोन बंद था।
इस पर वे लोग उसे ढूंढने खेत पर गए। राकेश के अनुसार वहां प्रवेश की मोटरसाइकिल खड़ी थी, मगर उसका कुछ अता पता नहीं था। इस पर उन्होंने प्रवीन से उसके बारे में पूछा, मगर उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया। काफी देर तलाश करने के बाद भी जब प्रवेश का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। इस दौरान पुलिस ने प्रवीन के खेत में ट्यूबवेल के लिए बने कमरे पर लगे ताले को खोलने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस ने दबाव दिया तो उसने ताला खोला और बताया कि प्रवेश अंदर बने सूखे हुए कुएं में गिर गया है और उसे भी थोड़ी देर पहले ही इस बारे में पता चला है। पुलिस ने शव को कुएं में से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राकेश के अनुसार, प्रवेश के शरीर पर लाठियों से मारने के निशान हैं। थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने नेकपाल, प्रवीन व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।