फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   नौकरी लगवाने का झांसा दे पांच लाख रुपये ठगी

नौकरी लगवाने का झांसा दे पांच लाख रुपये ठगी

Tue, 17 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा दे पांच लाख रुपये ठगी

विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा दे पांच लाख रुपये ठगी
बल्लभगढ़। जेसीबी कंपनी में परमानेंट नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस नहीं लौटाने पर पीड़ित ने थाना सेक्टर-सात पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-सात निवासी नरेश की सेक्टर-नौ निवासी राजेश शर्मा से जानकारी थी। इस साल जनवरी में राजेश ने नरेश को बताया कि उसकी जेसीबी कंपनी में जान पहचान है और वह वहां उसकी नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए राजेश ने नरेश से सात लाख रुपये मांगे। फरवरी 2017 में नरेश ने राजेश को पांच लाख रुपये दे दिए और बाकी रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात कही। इसके बाद नरेश लगातार राजेश से नौकरी लगवाने के लिए कहता रहा, मगर राजेश उसे कोई न कोई बहाना बनाकर जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दे देता। जब काफी समय हो गया और नरेश की नौकरी नहीं लगी तो उसने राजेश से अपने रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए, जिस पर वह टाल मटोल करने लगा। इस पर नरेश ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed