फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों को पीटा, गोलियां चलाई

छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों को पीटा, पुलिस पर किया हमला, 1 पुलिसकर्मी सहित 5 लोग घायल

Sat, 10 Nov 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Nov 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिजनों को पीटा, गोलियां चलाई
प्रतीकात्मक तस्वीर

सेक्टर-3 के नजदीक शिव कॉलोनी में युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर शुक्रवार रात दबंगों ने युवती के पिता व ताऊ सहित मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। हमले में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शिव कॉलोनी के नजदीक ही एक कॉलोनी में रहने वाले भवन निर्माण सामग्री कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिवाली पर उनकी शादीशुदा बेटी घर आई हुई थी। 8 नवंबर को वह किसी काम से बाजार गई हुई थी। रास्ते में शिव कॉलोनी निवासी सुनील ने उसके साथ अभद्रता की। युवती ने घर आकर परिजनों को बताया। युवती के पिता के अनुसार, शुक्रवार शाम को उनकी बेटी घर के बाहर फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान सुनील और उसका दोस्त केशव वहां आ गए और उनकी बेटी को अश्लील इशारे करने लगे। युवती ने विरोध किया तो दोनों उसे उठाकर ले जाने की धमकी देकर फरार हो गए। युवती ने परिजनों को सारी बात बताई।
विज्ञापन


इस पर युवती के पिता और चाचा अपने दो अन्य जानकारों के साथ सुनील के ताऊ गजराज के पास शिकायत लेकर पहुंचे, मगर गजराज ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर चारों सुनील के पिता सुंदर के पास शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान वहां सुंदर उसके दोनों बेटे सुनील व कुलदीप के अलावा भतीजे यतीश, हरीश, केशव व सुमित मुजैडी मौजूद थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान सभी उग्र हो गए और उन्होंने युवती के परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लाठी डंडों के अलावा फावड़े से उन पर हमला किया और गोलियां भी चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीओ के सिर पर मारा फावड़ा
झगड़े की सूचना मिलने पर चावला कॉलोनी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हवलदार होपिंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके साथ सिपाही सुखविंद्र व एसपीओ संदीप थे। उन्होंने झगड़ा रुकवाने का प्रयास किया तो कुलदीप ने एसपीओ संदीप के सिर पर फावड़ा दे मारा। इस पर वे उसे लेकर बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना शहर बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर प्रीतपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने सहित पीड़ितों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed