फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लापता छात्र का आगरा नहर में मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लापता छात्र का आगरा नहर में मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 31 Jul 2018 08:56 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र का आगरा नहर में मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
लापता छात्र का आगरा नहर में मिला
था शव, हत्या की आशंका

फरीदाबाद। सेक्टर-55 से लापता 11वीं कक्षा के छात्र का शव पलवल के बड़ौली गांव के पास आगरा नहर से मिलने के मामले में परिजनों ने अब उसकी हत्या की आशंका जताई है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर-55 निवासी शमशेर सिंह का 17 वर्षीय बेटा यश सेक्टर-10 के एक निजी स्कूल की 11वी कक्षा में पढ़ता था। गत 20 जुलाई को वह अचानक घर से गायब हो गया। 21 जुलाई को पलवल पुलिस ने बड़ौली गांव के पास आगरा नहर से एक किशोर का शव बरामद किया। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई। उस दौरान पलवल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था और इसका बिसरा जांच के लिए मधुबन भेज दिया था। पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मान कर चल रही थी।
विज्ञापन

मगर अब इस मामले में मृतक यश के पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। मृतक यश के पिता शमशेर सिंह ने रविवार को सेक्टर-58 थाने में इस संबंध में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले के जांच अधिकारी रामअवतार ने बताया परिजनों ने यश के दोस्तों पर शक जाहिर किया है। परिजनों के शक के दायरे में एक युवती भी है। जांच अधिकारी का कहना है मामले की जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद मामले की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed