{"_id":"5c5044f5bdec22521331fb9d","slug":"51548764405-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गए कारोबारी का घर चोरों ने खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में गए कारोबारी का घर चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में गए कारोबारी का घर चोरों ने खंगाला
फरीदाबाद। पंचकूला में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने वहां से नकदी व जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा चोरों ने बल्लभगढ़ में एक मकान व दुकान से भी नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-21 निवासी सुशील कुमार पिछले दिनों परिवार सहित एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पंचकूला गए थे। इस दौरान चोरों नेे उनके घर का ताला तोड़कर वहां से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने के टाप्स, दो कैमरे, पांच हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। विवाह समारोह से लौटने के बाद उन्हें घटना का पता चला। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की। थाना सूरजकुंड अंतर्गत अनखीर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी वारदात बल्लभगढ़ बस अड्डा मार्केट स्थित जूते की दुकान में हुई। दुकान मालिक सिही गेट निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर छत के दरवाजे से दुकान के अंदर घुसे। चोरों ने दुकान से सात जोड़ी जूते, 2500 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरे भी चोर अपने साथ ले गए। वहीं बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी निवासी बनवारी लाल के मकान से चोर 26 हजार रुपये, दो मोबाइल और एक घड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।