{"_id":"5c44aeb1bdec22073e1b48f0","slug":"51548005041-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालकिन को बेहोश कर घरेलू सहायिका नकदी व जेवर लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालकिन को बेहोश कर घरेलू सहायिका नकदी व जेवर लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालकिन को बेहोश कर घरेलू सहायिका नकदी व जेवर लेकर फरार
बल्लभगढ़। सैनिक कॉलोनी में एक घरेलू सहायिका मकान मालकिन को चाय में नशीला पदार्थ मिला बेहोश कर सोने के कड़े, हीरे की अंगूठी व नकदी लेकर फरार हो गई। महिला ने एक दिन पहले ही उसे काम पर रखा था। सैनिक कॉलोनी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सैनिक कालोनी निवासी रवि चावला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को उनकी पत्नी नीता घर में अकेली थी। इस दौरान एक महिला नीता के पास काम मांगने आई, जिसे उन्होंने काम पर रख लिया। इस दौरान नीता चावला ने घरेलू सहायिका को चाय बनाने को कहा। महिला ने चाय में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर नीता चावला को पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। इस दौरान घरेलू सहायिका घर से सोने के चार कड़े, हीरे की एक अंगूठी और 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर नीता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इस पर इसकी शिकायत सैनिक कालोनी चौकी पुलिस को दी गई। सैनिक कालोनी चौकी प्रभारी एसआई विष्णुमित्र ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।