{"_id":"5c03f95ebdec2241d156cb1d","slug":"51543764318-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर सिर पर बीयर की बोतल मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर सिर पर बीयर की बोतल मारकर घायल किया
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी नहीं देने पर सिर पर बोतल मारी, घायल
बल्लभगढ़। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सीकरी में हथियारबंद युवक ने रंगदारी न देने पर एक युवक के सिर पर बीयर की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। बदमाश उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीकरी गांव निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के बाहर उसका प्लॉट है। उसके सामने रूपचंद की दूध की डेयरी है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने नौ साल के बेटे के साथ डेयरी पर बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी वहां गांव नंगला जोगियान निवासी जयदेव अपने दो-तीन साथियों के साथ आ गया। उसने प्रवीण को धमकी दी कि उसे रंगदारी देना शुरू करो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। प्रवीण ने उसको पैसे देने से मना कर दिया। इस पर जयदेव ने गुस्से में अपने हाथ में ली हुई बीयर की बोतल प्रवीण के सिर में दे मारी। सिर में बोतल मारने के बाद आरोपी ने प्रवीण की जेब में रखे दस हजार रुपये भी निकाल लिए। आरोप है कि जयदेव के पास देसी पिस्टल भी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी जयदेव व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।