फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिला को बातों में उलझा बदमाशों ने 32 हजार रुपये ठगे

महिला को बातों में उलझा बदमाशों ने 32 हजार रुपये ठगे

Fri, 30 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
महिला को बातों में उलझा बदमाशों ने 32 हजार रुपये ठगे
महिला को बातों में उलझा बदमाशों ने 32 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

फरीदाबाद। बैंक में रुपये जमा करवाने गई एक महिला को बातों में उलझा दो युवक उससे 32 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गए। सेक्टर-सात थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-7ई निवासी सोनिया राय बृहस्पतिवार दोपहर सेक्टर-7 स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपये जमा करवाने गई थी। फार्म भरकर सोनिया रुपये जमा करवाने वाली लाइन में खड़ी हो गई। इस दौरान लाइन में महिला के पीछे खड़े युवक ने उन्हें बातों में उलझाते हुए कहा कि उन्होंने फार्म गलत भरा है इसलिए कैशियर उन्हें वापस लौटा देगा। उस युवक ने महिला के हाथ से फार्म लेकर अपने साथी को देते हुए दोबारा फार्म भरने को कहा। महिला ने फार्म में ही जमा करवाने के लिए 32 हजार रुपये भी लपेट रखे थे।

युवक ने रुपये भी अपने साथी को पकड़ा दिए और खुद सोनिया के पीछे लाइन में लगा रहा ताकि उन्हें शक न हो। थोड़ी देर बाद सोनिया का नंबर आया तो उनके पीछे खड़ा युवक अपने साथी को ढूंढ कर लाने की बात कह वहां से रफूचक्कर हो गया। जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटे तो महिला ने उनकी तलाश की, मगर दोनों वहां से फरार हो चुके थे। महिला ने बैंक प्रबंधन और पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद सोनिया की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed