फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मारपीट कर बाइक और 15 हजार लूटे

मारपीट कर बाइक और 15 हजार लूटे

Tue, 18 Sep 2018 07:32 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
मारपीट कर बाइक और 15 हजार लूटे
मारपीट कर बाइक और 15 हजार लूटे
विज्ञापन


बल्लभगढ़। आजकल फिर शहर में झपटमार सक्रिय हो गए हैं। तीन अलग-अलग जगह हुई घटनाओं में बदमाशों ने मारपीट कर बाइक, नकदी, मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने सभी मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।
गांव अलीपुर निवासी अरविंद ने थाना छायंसा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह किसी काम से गांव बदरौला गया था। रात को वहां से लौटते समय जब वह घरौड़ा से अलीपुर के लिए मुड़े तभी वहां खड़े तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवा ली। उन्होंने अरविंद के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी जेब में रखे रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने उन्हें मोटरसाइकिल से धक्का देकर गिरा दिया और बाइक लूट कर ले गए। अरविंद ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में कासगंज, उत्तर प्रदेश निवासी सुधीर कुमार टैंपो चालक है। थाना सेंट्रल में दर्ज करवाए मामले में बताया कि वह किसी काम से फरीदाबाद आया था। रात को वह अजरौंदा फ्लाइओवर से गुजर रहा था तभी वहां खड़े तीन युवकों ने उसे रुकवा लिया। सुधीर का आरोप है कि युवकों ने उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। सुधीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, हालांकि मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। एक अन्य घटना में स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी निवासी राज से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश घर के पास ही उनका मोबाइल फोन व सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed