{"_id":"5b1d53234f1c1b264d8b5dd6","slug":"51528648483-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार चुकाने के दबाव में युवक ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार चुकाने के दबाव में युवक ने जान दी
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधार चुकाने के दबाव में युवक ने जान दी
फरीदाबाद। उधार के 80 हजार रुपये चुकाने में नाकाम होने से दबाव में आए ललित गौतम (28) निवासी कपड़ा कॉलोनी शुक्रवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की मां बिमला देवी ने राजबीर डागर नाम के युवक पर बेटे को आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज कराया है। सारन पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
ललित गौतम ने पास ही रहने वाले राजबीर डागर से किसी काम के लिए ब्याज पर रुपये उधार लिए थे। ललित ने जिस काम के लिए रुपये लिए थे वह नाकामयाब रहा। आरोप है कि राजबीर रुपये वापस लेने के लिए ललित पर दबाव बना रहा था। मूलधन के साथ ब्याज जुड़ने के कारण ललित पर 80 हजार रुपये कर्ज हो गया था। मां बिमला देवी के मुताबिक, राजबीर डागर बेटे को उधार चुकाने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहा था। प्रताड़ना की वजह से ललित काफी तनाव में था।
शुक्रवार शाम को ललित ऊपर वाले कमरे में चला गया और किसी समय छत के कुंडे में रस्सी का फंदा डाल कर फांसी लगा ली। बेटे को बुलाने गई मां ने उसका शव लटका देखा तो चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। मामले की जांच कर रहे सारन थाने के एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि बिमला देवी की तहरीर पर राजबीर डागर के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।