फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रेत माफिया ने फिर की पुलिस पर फायरिंग, छह गिरफ्तार, चार फरार

रेत माफिया ने फिर की पुलिस पर फायरिंग, छह गिरफ्तार, चार फरार

Thu, 22 Mar 2018 11:11 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
रेत माफिया ने फिर की पुलिस पर फायरिंग, छह गिरफ्तार, चार फरार

विज्ञापन
रेत माफिया ने फिर की पुलिस पर फायरिंग, छह गिरफ्तार
बल्लभगढ़। गांव अमीपुर के पास यमुना में अवैध रूप से रेत का खनन कर रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि खनन करवा रहे मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी खनन कर रही पोपलैंड मशीन व डंपर चालक हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, सरकारी आदेशों का उल्लंघन, खनन, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना तिगांव प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि बुधवार रात को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 में तैनात उपनिरीक्षक लाजपत गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अमीपुर गांव के पास यमुना में अवैध रूप से खनन हो रहा है। एसआई लाजपत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी दूर खड़ी कर दी। यमुना घाट के नजदीक पहुंच कर उन्होंने वहां खनन कर रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, खनन माफिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाते हुए जैसे तैसे पुलिस टीम ने मौके से राजेश, अजय, दीपक, बिट्टू, नरेश और सुंदर को पकड़ लिया, जबकि अनिल, भगत सिंह भाटी, सेक्टर-150 नोएडा निवासी भूपेंद्र चौधरी व उसके पिता संजय चौधरी सहित कई अन्य फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर रेत खनन कर रही दो पोकलैन मशीन, पांच-छह डंपर कब्जे में ले लिए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस पर कर चुके हैं हमला
16 मार्च 2018 : गांव अमीपुर के पास यमुना में अवैध रूप से रेत का खनन कर रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पहले जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया और फिर गोली चलाई। पुलिस ने मौके से मनोज, अमित, मुरलीधर, गौरव, वसीम, ईनुस व प्रेमराज को पकड़ लिया था, जबकि जयप्रकाश, कन्नू व संदीप सहित कई अन्य फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिसंबर 2017 : गांव कबूलपुर खादर में रेत खनन की सूचना मिलने पर छापा मारने गई तिगांव थाना पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में मौके से दिल्ली सरिता विहार निवासी प्रेमचंद, भारत कॉलोनी फरीदाबाद निवासी अंकित, मेवला महाराजपुर निासी मोनू को गिरफ्तार किया था।

15 दिसंबर 2017 : गश्त के दौरान नवीन नगर पुलिस ने यमुना से रेत चोरी कर करे विकल और कुक्कू को पकड़ा था। उनके साथी राजू व कालू ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और उन दोनों को जबरदस्ती छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed