{"_id":"5c30d2a6bdec223c6d214716","slug":"41546703526-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डिग्री दवा दे रहे झोलाछाप के यहां छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना डिग्री दवा दे रहे झोलाछाप के यहां छापा
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव भैंसरावली में बिना डिग्री के लोगों को दवा देने वाले झोलाछाप के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी किसी तरह की कोई डिग्री या प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। बल्लभगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. मान सिंह की शिकायत पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ धोखाधड़ी व इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डॉ.मान सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत मिल रही थी कि गांव भैंसरावली निवासी सतीश लोगों को दवा देता है। उसके पास किसी तरह की कोई डिग्री नहीं है। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बल्लभगढ़ अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। शुक्रवार शाम को डॉक्टरों की टीम ने गांव भैंसरावली में जाकर जांच की तो सतीश टीम को किसी तरह के प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाया। डॉ. मान सिंह ने उसके खिलाफ तिगांव थाने में शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना तिगांव प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।