फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पेशी से लौट रहे पिता-पुत्र ने चुराई मोटरसाइकिल

पेशी से लौट रहे पिता-पुत्र ने चुराई मोटरसाइकिल

Fri, 13 Jul 2018 07:04 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
पेशी से लौट रहे पिता-पुत्र ने चुराई मोटरसाइकिल

विज्ञापन
पेशी से लौट रहे पिता-पुत्र ने चुराई मोटरसाइकिल

फरीदाबाद। चोरी के एक मामले में अदालत से पेशी के बाद वापस लौट रहे पिता पुत्र ने ओल्ड फरीदाबाद के ठाकुरवाड़ा से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर बृहस्पतिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत अन्य दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं।
क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप चहल ने बताया कि अगवानपुर निवासी मुकेश तलवार और उसके बेटे शिवम पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गत 6 जुलाई को चोरी के एक मामले में शिवम की अदालत में पेशी थी। दोनों पिता-पुत्र तारीख पर सेक्टर-12 अदालत में आए थे। यहां से लौटते समय दोनों खेड़ीपुल से अंदर ओल्ड फरीदाबाद थाना अंतर्गत ठाकुरवाड़ा में चले गए। इस दौरान शिवम ने एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल का ताला तोड़ कर उसे चुरा लिया। शिवम मोटरसाइकिल पर सवार हो गया और उसके पिता मुकेश ने मोटरसाइकिल में पैर लगाकर उसे धक्का लगाया। दोनों मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने उसकी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की। आरोपियों की अपनी मोटरसाइकिल का नंबर भी धुंधला सा दिखाई दे रहा था। पुलिस ने आरटीए से उसका पता निकलवाया तो मोटरसाइकिल देवली, दिल्ली के पते पर पंजीकृत थी। पुलिस ने वहां पूछताछ की तो पता चला कि मोटरसाइकिल पिछले काफी समय से उनका एक रिश्तेदार अगवानपुर निवासी मुकेश ले जा रहा है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। इस पर पुलिस ने वहां सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अगवानपुर से मुकेश और शिवम को धर दबोचा। पुलिस ने उनसे चोरी की और वारदात में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल बरामद कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed