फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   क्राइम ब्रांच बडख़ल और बॉर्डर टीमों ने तीन वाहन चोर पकड़े

क्राइम ब्रांच बडख़ल और बॉर्डर टीमों ने तीन वाहन चोर पकड़े

Sun, 20 May 2018 06:48 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच बडख़ल और बॉर्डर टीमों ने तीन वाहन चोर पकड़े
बड़खल और बॉर्डर क्राइम ब्रांच ने तीन वाहन चोर पकड़े
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर और बड़खल टीमों ने वाहन चोरी के पांच मामलों का खुलासा किया। बदरपुर बॉर्डर टीम ने इस्माइलपुर निवासी कालू उर्फ काली को पकड़कर चोरी के दो वाहन बरामद किए। जबकि बड़खल क्राइम ब्रांच टीम ने मथुरा निवासी राहुल उर्फ पप्पू और संजय कॉलोनी निवासी राजेश को गिरफ्तार कर तीन वाहन बरामद किए हैं।

बदरपुर बार्डर क्राइम ब्रांच प्रभारी संदीप ने बताया कि कालू उर्फ काली नशे के लिए वाहन चोरी करता था। वह पहले भी स मामले में जेल जा चुका है। उसने सूरजकुंड रोड और सराय ख्वाजा में वाहन चोरी की बात कुबूल की। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक सेंट्रो कार और एक डिस्कवर बाइक बरामद की गई। वहीं बड़खल क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर राहुल उर्फ पप्पू और राजेश को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब दोनों वाहन चोरी की साजिश रच रहे थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed