फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   युवक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट

युवक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट

Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
युवक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट

विज्ञापन
युवक से दिनदहाड़े चार लाख की लूट
फरीदाबाद। टाउन नंबर पांच स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पास शुक्रवार को कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को लूट लिया। बदमाशों ने पहले तो युवक को कार से टक्कर मार कर गिराया इसके बाद रॉड से पीट कर बुरी तरह घायल किया और उसका चार लाख रुपयों से भरा बैग लूट कर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी के शहर की मजबूत सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

पाली गांव निवासी अजय और विजय कुमार भड़ाना भाईयों की भांखड़ी रोड पर बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई की दुकान है। उनके यहां कृष्णा पटेल नाम का युवक काफी समय से नौकरी कर रहा है। शुक्रवार को विजय ने कृष्णा को सेक्टर-7 में एक पार्टी से चार लाख रुपये लेने और टाउन नंबर पांच स्थित एक कार्यालय में बिल भरने के लिए भेजा था। कृष्णा रुपये वसूल कर बिल भुगतान के लिए टाउन नंबर पांच आ रहा था। वह बाइक से सेंट जोसेफ के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने टक्कर मार कर उसे गिरा दिया। वह बाइक संभल पाता इससेे पहले कार से तीन चार बदमाश उतरे और उसे पीटने लगे। एक बदमाश ने रॉड से उसके पैर पर प्रहार किए तो दूसरे ने उसका रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। कृष्णा बैग बचाने लगा तो एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचा रख कर जान से मारने की धमकी दी और बैग लूट लिया। घायल कृष्णा को जमीन पर पटक बदमाश कार पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर फोन कर लूट की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एनआईटी थाना इंचार्ज मित्र पाल ने कृष्णा से पूछताछ की और उसका मेडिकल करवाया। पीड़ित ने बदमाशों की कार का नंबर भी पुलिस को बताया। इंस्पेक्टर मित्र पाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, कार की नंबर प्लेट के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed