{"_id":"5ca0dca9bdec2213f10de3bf","slug":"31554046121-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, एक काबू, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, एक काबू, दो फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, एक काबू, दो फरार
फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र में शराब ठेके के पास हवाई फायरिंग कर दुकानदारों को डरा धमकाकर हफ्ता वसूली करना चाह रहे बदमाशों ने पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम पर भी फायरिंग की दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर पीछे आ रहे एक अन्य कार चालक को रुकवाया, जिसे जांच के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। बाद में उसने मुजेसर थाने में क्राइम ब्रांच के खिलाफ कार में रखे ढाई लाख रुपये व मोबाइल फोन निकाल कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। क्राइम ब्रांच की टीम पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस कारण रात को ही पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया गया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 टीम को शनिवार देर रात सूचना मिली कि कार सवार कुछ युवक मुजेसर फाटक के पास स्थित शराब के ठेके पास हवाई फायर कर दुकानदारों को डरा-धमका रहे हैं। क्राइम ब्रांच टीम मौके पर पहुंची तो एक कार तेजी से वहां से गुजरी। इसके रुकवाने का प्रयास किया तो कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी उनका पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस टीम मुजेसर गांव में पहुंच गई। सरकारी स्कूल के पीछे बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। यहां पुलिस ने एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब हो गए। पकड़े गए युवक की पहचान मुजेसर निवासी मोनू के रूप में हुई है, जबकि उसके दो साथी निन्दर उर्फ मनोज व मोनू बताए जा रहे हैं। बदमाशों की कार से पुलिस ने दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए।
विज्ञापन
इसी दौरान पुलिस ने तेजी से आ रही एक और एक्सयूवी गाड़ी का बदमाशों का साथी समझ कर रुकवा लिया। एसीपी क्राइम अनिल कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में उस युवक का बदमाशों के साथ कोई संबंध नहीं मिला तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालांकि पुलिस टीम ने उसके दोनों मोबाइल फोन जांच के लिए ले लिए। उस समय तो वह युवक चला गया, मगर बाद में उसने थाने में पुलिस टीम पर मोबाइल और कार से ढाई लाख रुपये निकाल कर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। उस युवक ने पुलिस पर शराब के नशे में अभद्रता करने का भी आरोप लगाया, जिस पर रात को ही पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया गया। एसीपी क्राइम ने बताया कि युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। मुजेसर थाने में बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार युवकों की कॉल डिटेल निकालवाई जा रही है। उससे शिकायतकर्ता और फरार युवकों के आपस में संबंधों का पता लगाया जाएगा। पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।