{"_id":"5c2a5a1ebdec2256fa269070","slug":"31546279454-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी युवतियों ने लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी युवतियों ने लाखों ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी युवतियों ने लाखों ठगे
फरीदाबाद। फेसबुक पर दोस्त बन विदेशी महिलाओं ने एक दरोगा (एएसआई) सहित दो लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात दरोगा के साथ इस साल फरवरी में धोखाधड़ी हुई थी, जिस पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। इसके अलावा एक अन्य मामले में बैंक अधिकारी बन क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले ठगों ने एक युवती के खाते से करीब 55 हजार रुपये निकाल लिए। थाना एनआईटी पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आयुक्त कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात एएसआई अमित कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी 2018 में उनकी फेसबुक पर शैली ब्राउन नामक महिला से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। फरवरी 2018 में शैली ब्राउन ने उन्हें बताया कि वह भारत आ रही है और उसने अपना टिकट भी व्हाट्सएप पर भेजा। एएसआई अमित के अनुसार 23 फरवरी को उनके पास किसी प्रिया नाम की युवती का फोन आया। उसने बताया कि उसकी दोस्त लंदन से भारत आ गई है और उसका मुंबई एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन के लिए उनके पास रुपये कम पड़ गए हैं। एएसआई का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उनसे अलग-अलग बार में करीब तीन लाख रुपये ठग लिए।
दूसरी घटना एनआईटी-5 निवासी सौरभ मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी कियान नामक एक विदेशी युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी तो कियान ने उन्हें बताया कि वह भारत आकर बिजनेस करना चाहती है। 11 फरवरी 2018 को वह भारत पहुंची। इस दौरान एक महिला का उनके मोबाइल पर फोन आया और उसने बताया कि कियान मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गई है और यहां कस्टम की कार्रवाई के दौरान उनके पास करीब 85 हजार रुपये कम पड़ गए हैं। उसने उनके बताए खाते में 85000 रुपये डाल दिए। उसके बाद फिर फोन आया और उन्होंने 1.96 लाख रुपये मांगे। मगर उन्होंने रुपये देने से मना कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की, जिस पर मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में सेक्टर-21ए निवासी सुरभि ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सिटी बैंक का अधिकारी बताकर उनसे कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्याइंट उन्हें मिलने हैं। उस व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर कॉर्ड की पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खाते से 54,600 रुपये निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।