रंजिशन घर में घुसकर हमला किया
फरीदाबाद। सेक्टर-7 थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार पर रंजिश के कारण सोमवार देर शाम को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल लोगों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंद्रा कॉलोनी निवासी विपिन ने बताया कि उसका अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने विवाद चल रहा है। आरोप है कि सोमवार देर आरोपी पक्ष के लोग उन परं समझौता करने का दबाव बना रहा है। विपिन का कहना है कि सोमवार देर शाम वह अपने घर पर मौजूद था। आरोप है कि तभी उनके पड़ोसी रॉड, डंडे व चाकू लेकर उनके घर में आ घुसे और हमला कर दिया। हमले में विपिन, उसकी मां सूरज देवी, पत्नी अंजू व 10 साल की बेटी घायल हो गए। हमले के दौरान बचाव में आए सोनू नामक युवक पर भी आरोपियों ने घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।