{"_id":"5bc35995bdec22693b022dae","slug":"31539529109-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा ने देवर पर बंधक बना दुश्कर्म करने का केस दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा ने देवर पर बंधक बना दुश्कर्म करने का केस दर्ज कराया
Updated Sun, 14 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवर पर बंधक बना दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया
फरीदाबाद। शहर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा ने देवर के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। महिला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले उसके पति की मौत हो गई थी। वह ससुराल में ही रह रही है। आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से निकालने के लिए प्रताड़ित करते हैं। एक दिन वह घर में अकेली थी, इस दौरान देवर आ गया और उसे कमरे में बंद कर बंधक बना दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत ससुराल के लोगों से की तो देवर सहित सबने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद देवर उससे आए दिन दुष्कर्म करता है। एक दिन मौका मिला तो किसी तरह मायके में खबर करवाई। इस पर मायके वाले आकर उसे अपने साथ ले गए। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सवितारानी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो