फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पीयूष ग्रुप का निदेशक पुनीत गोयल गिरफ्तार 21-19-10

पीयूष ग्रुप का निदेशक पुनीत गोयल गिरफ्तार 21-19-10

Sat, 26 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीयूष ग्रुप का निदेशक पुनीत गोयल गिरफ्तार 21-19-10
पीयूष ग्रुप का निदेशक पुनीत गिरफ्तार
विज्ञापन


फरीदाबाद। पीयूष बिल्डर ग्रुप के निदेशकों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने शनिवार को पीयूष के निदेशक पुनीत गोयल को सेेेेेेेेेेक्टर-12 से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुनीत गोयल को रविवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये डकारने के मामले में एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल व अन्य निदेशकों को गिरफ्तार कर चुकी है, जोकि जेल में हैं।
पुलिस के अनुसार चेक बाउंस के मामले में जिला अदालत से पीयूष ग्रुप के निदेशकों के खिलाफ गैर जमानती अरेंस्ट वारंट निकल रहे थे। वारंट निकलने के बाद से आरोपी छिप रहे थे। शनिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि पीयूष ग्रुप का निदेशक पुनीत गोयल सेक्टर-12 में है। इस पर पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर पुनीत को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-सात थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव ने पुनीत की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के कई मामले हैं दर्ज
एसआरएस ग्रुप के निदेशकों के खिलाफ मामले दर्ज होने और उनकी गिरफ्तारी से बिल्डरों से पीड़ित लोगों में न्याय की उम्मीद जगी थी। पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने शिकायतें मिलने पर हाल ही में पीयूष ग्रुप के खिलाफ भी कई मामले दर्ज करवाएं हैं। उनकी जांच आर्थिक अपराध जांच शाखा कर रही है। आर्थिक अपराध जांच शाखा में तैनात एसआई राकेश ने बताया कि उन मामलों में आरोपी अदालत से अंतरिम जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएस के निदेशक भी हैं जेल में
फ्लैट, ब्याज आदि का झांसा देकर लोगों का करोड़ों रुपये डकारने के आरोपी एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल व निदेशकों के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में 4 मार्च 2018 को 22 मामले दर्ज किए थे। पुलिस ने इन मामलों में ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल, निदेशक नानकचंद तायल, बिशन बंसल, देवेंद्र अधाना व विनोद मामा को महिपालपुर, दिल्ली स्थित होटल आमरा से गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद अदालत ने आरोपियों को नीमका जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed