{"_id":"5afb146e4f1c1bd1408b57dd","slug":"31526404206-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से खनन कर रेत ले जा रहे 10 ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से खनन कर रेत ले जा रहे 10 ट्रैक्टर जब्त
Updated Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध खनन कर रेत ले जा रहे 10 ट्रैक्टर जब्त
बल्लभगढ़। अवैध रूप से रेत खनन कर ले जा रहे 10 ट्रैक्टरों को पुलिस व खनन विभाग की टीम ने पकड़ा है। पुलिस को देखकर सभी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने ले आई है। इनमें खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तिगांव थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव फत्तूपुर से आठ-दस ट्रैक्टर यमुना से रेत खनन कर चोरी कर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने खनन विभाग की टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान यमुना की तरफ से दस ट्रैक्टर रेत भर कर चले आ रहे थे। सामने से पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टरों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर थाने ले आई। तिगांव थाना प्रभारी वरुण दहिया ने बताया कि इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। फिलहाल पता नहीं है कि ट्रैक्टर किसके हैं। ट्रैक्टर के नंबरों के आधार पर उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो