फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   लिफ्ट दे किशोरी को घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

लिफ्ट दे किशोरी को घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Mon, 08 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट दे किशोरी को घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
लिफ्ट के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र में घर छोड़ने के बहाने कार में लिफ्ट दी और जंगल में ले गया। आरोप है कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना करीब तीन माह पुरानी है। अब जब किशोरी की तबियत बिगड़ी और परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। परिजनों ने जब किशोरी से बात की तो उसने सारी घटना के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एक अन्य मामले में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से इंकार कर दिया।
किशोरी ने पुलिस को बताया कि 6 अक्तूबर 2017 को वह अपने दादा की दवा लेने के लिए ओल्ड फरीदाबाद मार्केट गई थी। वहां उसे महेश नाम का युवक मिला, जोकि वहीं काम करता है। किशोरी उसे पहले से जानती थी। जब वह दवा लेकर वापस जा रही थी, तो महेश कार में उसके पीछे आया। कार उसका साथी चला रहा था। महेश ने उसे कहा कि वह उसे घर छोड़ देगा। पहले से जानकारी होने के कारण वह उसके साथ कार में बैठ गई। इसके बाद वे कार को मोहबताबाद के जंगलों में ले गए। किशोरी ने उनका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि महेश ने जंगल में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। गर्भवती होने पर ही मामला सामने आया। किशोरी को इलाज के लिए परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


तीन बार हुई गर्भवती, अब शादी से किया इनकार
एक अन्य मामले में सेक्टर-30 क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल तक 20 वर्षीय युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच युवती तीन बार गर्भवती हो गई। युवक ने दवाई दिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। अब आरोपी ने परिवारवालों के राजी न होने की बात कहकर शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। युवती ने पुलिस को बताया कि साल 2015 में उसकी मुलाकात आसिफ से हुई थी। परिचय होने के कुछ दिनों बाद युवक ने पीड़िता से प्यार करने की बात कहकर शादी करने का वादा किया था। वह युवक के झांसे में आ गई। इसके बाद आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। मगर अब उसने शादी से साफ इंकार कर दिया और युवती के साथ गाली-गलौज भी की। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, गर्भपात सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed