{"_id":"5a22cb2a4f1c1b72548c0db8","slug":"31512229674-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीजीआई में होगा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक पीजीआई में होगा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोहतक पीजीआई में होगा बच्ची के शव का पोस्टमार्टम
- मौसी की शिकायत पर सौतेले पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
- शुक्रवार शाम को घर में मृत मिली थी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना एनआईटी के अंतर्गत एसजीएम नगर एफ ब्लॉक में शुक्रवार शाम को चार साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत मामले में शनिवार को बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। डॉक्टरों ने बच्ची के शव की जांच के बाद उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान हैं, लेकिन वे निशान पुराने हैं। ऐसे में मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने बच्ची की मौसी लीला की शिकायत पर उसके सौतेले पिता के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसजीएम नगर एफ ब्लॉक निवासी बच्ची की मौसी ने बताया कि उसकी बहन यहां अपने दूसरे पति के साथ रहती है। पहले पति से उसकी एक चार साल की बेटी थी। शुक्रवार शाम बच्ची की मौसी अपनी बहन के घर गई तो वहां उसकी बहन की चार साल की बेटी फर्श पर मृत पड़ी हुई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बच्ची की मौसी ने संदेह जताया कि उसके सौतेले पिता ने बच्ची की हत्या की है। थाना एनआईटी प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार का कहना है कि बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।