{"_id":"5bd337cdbdec22694c34306e","slug":"21540569037-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से आभूषण ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बन बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से आभूषण ठगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर-37 में पुलिसकर्मी बन दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन और अंगूठी ठग लिए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अशोका एन्क्लेव निवासी बुजुर्ग विद्या देवी बृहस्पतिवार को रिक्शे में सवार होकर अशोका एन्क्लेव पार्ट-2 जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्होंने बुजुर्ग महिला से कहा कि वे दोनों थाने से हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को लूटपाट और झपटमारी का डर दिखाकर कंगन व अंगूठी निकालकर रखने का सुझाव दिया। विद्या देवी उनकी बातों में आ गई। इस दौरान उनमें से एक युवक ने कागज में जेवरात लपेटने में मदद भी की।
विज्ञापन
घर जाकर विद्या ने जब कागज खोले तो कागज की पुड़िया में लोहे के कंगन और नकली अंगूठियां थीं। इसके बाद विद्या ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।