{"_id":"5cb5f0f1bdec2214254480b3","slug":"201555427569-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी फाइनेंसर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी का आरोपी फाइनेंसर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी का आरोपी फाइनेंसर गिरफ्तार
फरीदाबाद। आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ जोन की टीम ने फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और मेवात में जमीन की खरीद फरोख्त में पैसे लगाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने के आरोपी फाइनेंसर महेंद्र गोयल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
अधिवक्ता जोगिंदर सिंगला ने बताया कि पुन्हाना निवासी महेंद्र गोयल ने यूएफएल पोर्टफोलियो नाम से एक फाइनेंस कंपनी बना रखी थी। करीब 15 साल से वह फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और मेवात के लोगों को चार साल में जमीन की खरीद-फरोख्त में पैसा निवेश कर दोगुना करने व ब्याज का झांसा देकर लोगों से पैसा ऐंठ रहा था। पैसे लेने के बाद आरोपी निवेशक को एक फर्जी एफडी भी बनाकर देते थे। अधिवक्ता सिंगला ने बताया कि निवेशक इनके लालच में आकर अपना पैसा महेंद्र गोयल की कंपनी में लगा देते थे। जब लोगों को फर्जीवाड़े की जानकारी हुई तो लोग पुलिस में शिकायत करने लगे। श्याम कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी खेमचंद अग्रवाल ने भी लाखों की रकम लगा रखी थी। उन्होंने 22 नवंबर 2018 को बल्लभगढ़ थाने में महेंद्र गोयल, सुरेंद्र गोयल, मेघा गोयल समेत उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी गई। अपराध शाखा की टीम ने आरोपी महेंद्र गोयल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।