{"_id":"5c79319abdec22738f520c60","slug":"201551446426-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर के मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिड़की का ग्रिल उखाड़कर घर से लाखों की चोरी
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड अंतर्गत ग्रीन फील्ड कॉलोनी में चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को छोड़ बाकी पूरा परिवार हरिद्वार गया हुआ था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्रीन फील्ड कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी दिनेश मित्तल पत्नी के साथ हरिद्वार गए हुए थे। घर पर उनका बेटा नित्यम मित्तल ही था। पुलिस को दी शिकायत में दिनेश मित्तल ने बताया कि 27 फरवरी की रात उनका बेटा एक कमरे में सो रहा था। रात को चोर बालकनी में लगी खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर के अंदर आ गए। चोर अलमारी का ताला तोड़कर वहां से सोने की दो चेन, एक अंगूठी व नकदी चोरी कर ले गए। जांच अधिकारी हवलदार लोकेश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले दिनेश मित्तल के यहां शादी समारोह था। इसके बाद वे हरिद्वार गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।