{"_id":"5bcf5f76bdec22699c0c0bf6","slug":"201540317046-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
बीके सिविल अस्पताल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके सिविल अस्पताल से मनजीत महाल गिरोह के शार्प शूटर विकाल दलाल के भागने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनके तार मंजीत महाल गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा जा रही है। बताया जा रहा है कि इनमें वह युवक भी है, जो विकास को भगाने के लिए बीके अस्पताल में आया था। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
झज्जर निवासी कुख्यात बदमाश विकास दलाल मनजीत महाल गिरोह का शार्प शूटर है। इस साल मई में विकास को तिहाड़ जेल, दिल्ली से नीमका जेल में स्थानांतरित किया गया था। गत 8 अक्तूबर को दांत में दर्द होने की शिकायत पर वह बीके सिविल अस्पताल में जांच करवाने आया था।
विज्ञापन
जांच के बाद वह जेल वैन प्रभारी एएसआई सुनील का हाथ छुड़ाकर भाग निकला। पुलिसकर्मी ने उसका पीछा किया तो अस्पताल में मौजूद उसके साथी फायर कर उसे अपने साथ भगा ले गए थे। इस मामले में एएसआई सुनील की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने जिस काले रंग की बाइक पर दोनों बदमाश भागे थे, उसे तिकोना पार्क स्थित फल मंडी से बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक कमीज भी बरामद की थी। माना जा रहा था कि विकास ने वहां पर कपड़े बदले होंगे और उसके बाद दोनों वहां से पैदल ही निकल गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार इस मामले में जांच में जुटी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने रविवार को पांच युवकों को झज्जर से हिरासत में लिया है। उनका बीके सिविल अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार उनकी गिरफ्तारी डाल उन्हें रिमांड पर ले पूछताछ की जा रही है, मगर कोई भी अधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। डीसीपी क्राइम लोकेंद्र सिंह का कहना है कि इसमें जांच चल रही है और जल्द ही पुलिस विकास तक पहुंच जाएगी।