{"_id":"5b2faae84f1c1b2b428b6966","slug":"201529850600-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मांगने के बहाने महिला पर किया बेहोशी का स्प्रे, जेवर चुरा ले गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी मांगने के बहाने महिला पर किया बेहोशी का स्प्रे, जेवर चुरा ले गई
Updated Sun, 24 Jun 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानी मांगने के बहाने किया बेहोशी का स्प्रे, जेवर चुरा ले गई
फरीदाबाद। पानी मांगने के बहाने दरवाजे पर आई महिला ने गृहस्वामिनी पर स्प्रे कर बेहोश कर दिया और घर से कई लाख रुपये कीमत के हीरा जड़ित सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। करीब पांच घंटे के बाद होश आने पर गृह स्वामिनी को चोरी का पता चला। पीड़िता ने सेक्टर 31 थाने में केस दर्ज कराया है।
सेक्टर 49 निवासी अनीता सिंह के मुताबिक 22 जून को घर के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे और वह मकान में अकेली थीं। दोपहर करीब बारह बजे गेट पर एक महिला ने घंटी बजाई। वह गेट पर पहुंचीं तो महिला ने खुद को प्यासा बताते हुए उनसे पीने का पानी मांगा। उन्होंने एक बोतल पानी उसे गेट के बाहर ही पकड़ा दिया। अनीता सिंह के अनुसार इसी समय महिला ने उन पर कुछ स्प्रे कर दिया या डाल दिया, जिससे उनकी आंख और गले में जलन होने लगी। वह अपने कमरे में पहुंची तो चक्कर आया और बेहोश हो गईं। शाम पांच बजे उनकी आंख खुली तो देखा कि कमरों में रखी सभी अलमारियां खुली पड़ी हैं उनका सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच में पाया कि अलमारियों से उनके परिवार के सदस्यों के हीरे, सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपये गायब थे। सेक्टर 28 चौकी इंचार्ज ने बताया कि चोर महिला की पहचान के लिए पीड़िता के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, पहचान होते ही उसे पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।